सुंदर कांड का आयोजन कल

 श्री राम सुंदर कांड समिति द्वारा भव्य संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। आयोजन समिति के सदस्य और कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर 15 अप्रैल को आर्य वीर दल अखाड़ा में  सुन्दरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन रखा गया है । जिसमे  सैकड़ों की संख्या में धर्म प्रेमी बन्धु पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। आयोजन कमेटी के प्रमुख सदस्य भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद सिंह कालूड़ी ने कहा कि इस भव्य आयोजन को लेकर समस्त तैयारियां हो चुकी है।  इस कार्यक्रम में बालोतरा के प्रबुद्ध जनों के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ  ,विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल और समस्त सनातन धर्म सम्बंधित समाज सेवी संस्थाओं के साथ बालोतरा के धर्म प्रेमी बन्धु उपस्थित रहेंगे।आयोजन कमेटी के भरत गोयल,हेमंत वैष्णव ,कुशल ओझा ने जनता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारने का आग्रह किया है।



Comments