Posts

रोटरी क्लब ने किया हेलमेट का वितरण

बालोतरा रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा *सड़क सुरक्षा सप्ताह* के अंतर्गत बालोतरा में जरूरतमंद लोगों को हेलमेट वितरण कर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। बालोतरा रेलवे स्टेशन समीप यातायात पुलिस चौकी के सामने आयोजित कार्यक्रम में  ( यातायात ) गीता चौधरी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि आयकर अधिकारी शांतिचंद लोढ़ा ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के साथ ही जीवन में सुरक्षा नियमों को अनिवार्य बताया। आयोजित कार्यक्रम में यातायात विभाग के नेतृत्व में रोटरी क्लब द्वारा जरूरतमंद लोगों को हेलमेट वितरित किए। रोटरी इंटरनेशनल पूर्व सह प्रांत पाल ओम बांठिया ने *सड़क सुरक्षा के साथ, स्वयं की सुरक्षा* के अभियान को महत्वपूर्ण बताते हुए यातायात नियमों के पालन करने से नागरिकों की सुरक्षा की जानकारी दी एवं यातायात विभाग के कार्यों में सहयोग करने का जनता से, अपनी स्वयं एवं परिवार की सुरक्षा के लिए उपयोगी कार्य बताया। बालोतरा रोटरी क्लब अध्यक्ष अशोक सुराणा ने हेलमेट वितरण के संदर्भ में एवं समय-समय में किए गए कार्यों की जानकारी के साथ अतिथियो का स्वागत किया। सचिव संजय सिंघवी ने आभार व्यक्त करते हुए बालोतर...

समाजसेवी ओम बांठिया हुए सम्मानित

Image
महावीर इंटरनेशनल अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया का मुस्लिम समाज द्वारा ईद मिलादुन्नबी के समारोह में कौमी एकता एवं सर्व धर्म मैत्री सद्भावना के लिए सतत् योगदान हेतु साफा पहनकर सम्मान किया गया। हाजी अकबर जी लूनीवाला मेमोरियल ट्रस्ट बालोतरा द्वारा ईद मिलाद उन नबी के अवसर पर गवर्नमेंट नाहटा हॉस्पिटल बालोतरा में मरीजो के बैठने के लिए कुर्सियां भेंट की गई । इस अवसर पर माननीय अतिथि। पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी, बालोतरा अतिरिक्त जिला कलेक्टर नानू राम सैनी , राजकीय नाहटा चिकित्सालय प्रभारी डॉ राणुलाल खत्री ,डॉ कमल मुंदडा, चेलाराम जी चौधरी उपाधयक्ष बी ई सी टी पी ट्रस्ट ,ने सेवा कार्यों की सराहना की। ट्रस्ट अध्यक्ष हाजी इस्माइल जी एवं मेनेजिंग ट्रस्टी गनी मोहम्मद , सफ़ी मोहम्मद ,निसार अहमद ,गुलाब नबी , जहान आलम ,नसरुद्दीन सुमारो उपस्थित रहे । कार्यक्रम का मंच संचालन समाजसेवी ओम जी बठिया द्वारा किया गया । कार्यक्रम में एडीएम साहब व पूर्व मंत्री अमराराम जी चौधरी ने लुनिवाला अकबर जी मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग को सराहनीय कार्य बताया। 

आनंद चोपड़ा बने अखिल भारतीय श्री जैन रन जैसी श्रावक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Image
बालोतरा अखिल भारतीय श्री जैन रन जैसी श्रावक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप में आनंद चोपड़ा के सर्व सम्मति से चयन होने पर श्री गुरु हस्ती कल्याण संस्थान सहित संस्थाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई संदेश प्रेषित किए हैं। श्री गुरु हस्ती कल्याण संस्थान के मंत्री ओमप्रकाश बांठिया ने बताया कि पूरे सिवांची क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि हमारे पचपदरा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ,न्यायमूर्ति जसराज जी चोपड़ा ,जो सदैव न्याय क्षेत्र के साथ ही धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका निभा रहे हैं, उनके सुपुत्र आनंद चोपड़ा राष्ट्रीय स्तर पर 35 वर्षों से संघ में अपनी समर्पित सेवाए प्रदान कर रहे हैं, शासन सेवा समिति के संयोजक मोफत राज जी मुनोत ने जोधपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में वर्ष 2024 से 2026 के लिए आनंद चोपड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की । इस अवसर पर संस्थान के सभी पदाधिकारी द्वारा हर्ष हर्ष के साथ उनका सम्मान किया गया। बालोतरा से श्री गुरु हस्ती कल्याण संस्थान के मंत्री ओमप्रकाश बांठिया ,पूर्व युवा राष्ट्रीय उपा...

टीशा ने बढ़ाया मान

Image
टीशा ने बढ़ाया मारवाड़ का मान बालोतरा मारवाड़ इलाके मे विषम हालातो मे संघर्ष करने वाली प्रतिभाएं समूचे देश मे नाम रोशन कर रही है। बालोतरा जिले के आसोत्रा गांव की मूल निवासी व हाल मे बेंगलुरु मे रहने वाली टीशा शांडिल्य ने एम बी बी एस मे जगह बनाई है। टीशा    जगदीश शांडिल्य  मूल निवासी   आसोतरा मारवाड़ ) की सुपुत्री  ओर वरिष्ठ पत्रकार गौतम शर्मा की भतीजी है।  टीशा को इस्त पॉइंट कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस मे प्रवेश मिला है। शुरु से ही मेघावी रही टीशा की सफलता पर परिवार साहित गांव मे खुशी की लहर है ।

पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदन चोपड़ा ने 4 वर्ष के कार्यकाल को बताया असफलबालोतरानगर परिषद के पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदन राज चोपड़ा ने कांग्रेस के चार वर्ष के कार्यकाल को पोपो बाई का राज बताया है। चोपड़ा ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने चुनाव से पूर्व एक से दस तक की गीनती सुनाते हुए किसानो के कर्जा माफी का ढोल पिटा था। आज दिन तक किसानो का कर्जा माफ़ नहीं हुआ है। किसानों सहित आम आवाम कांग्रेस सरकार से दुखी परेशान है। चोपड़ा ने बताया कि कांग्रेस के कुशासन से दुखी आम जनता मे भयंकर आक्रोश है। चोपड़ा ने राज्य मे लॉ अंड ऑर्डर के हालातो को लेकर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि मुख्य मंत्री के गृह नगर मे ही अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। चोपड़ा ने बताया कि मुख्य मंत्री अशोक गहलोत को अपने 120 विधायकों मे से एक भी काबिल गृह मंत्री तक नही मिला है। राज्य मे गेंगवार, बलात्कार, लुटपाट आदि की वारदातो पर कांग्रेस अंकुश नहीं लगा पा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार खुद की लड़ाई ही ऊपर नहीं उठ पा रही है। सीएम खुद की कुर्सी बचाने मे लगे हुए है तो आम आवाम की सुध कोन लेगा? चोपड़ा ने बताया कि मुख्य मंत्री से खुद का घर भी नहीं संभाला जा रहा है। जोधपुर मे अपराध चरम पर है। चोपड़ा ने बताया कि आम जन आक्रोशित है।पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदन चोपड़ा ने 4 वर्ष के कार्यकाल को बताया असफलबालोतरानगर परिषद के पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदन राज चोपड़ा ने कांग्रेस के चार वर्ष के कार्यकाल को पोपो बाई का राज बताया है। चोपड़ा ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने चुनाव से पूर्व एक से दस तक की गीनती सुनाते हुए किसानो के कर्जा माफी का ढोल पिटा था। आज दिन तक किसानो का कर्जा माफ़ नहीं हुआ है। किसानों सहित आम आवाम कांग्रेस सरकार से दुखी परेशान है। चोपड़ा ने बताया कि कांग्रेस के कुशासन से दुखी आम जनता मे भयंकर आक्रोश है। चोपड़ा ने राज्य मे लॉ अंड ऑर्डर के हालातो को लेकर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि मुख्य मंत्री के गृह नगर मे ही अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। चोपड़ा ने बताया कि मुख्य मंत्री अशोक गहलोत को अपने 120 विधायकों मे से एक भी काबिल गृह मंत्री तक नही मिला है। राज्य मे गेंगवार, बलात्कार, लुटपाट आदि की वारदातो पर कांग्रेस अंकुश नहीं लगा पा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार खुद की लड़ाई ही ऊपर नहीं उठ पा रही है। सीएम खुद की कुर्सी बचाने मे लगे हुए है तो आम आवाम की सुध कोन लेगा? चोपड़ा ने बताया कि मुख्य मंत्री से खुद का घर भी नहीं संभाला जा रहा है। जोधपुर मे अपराध चरम पर है। चोपड़ा ने बताया कि आम जन आक्रोशित है।

सुंदर कांड का आयोजन कल

 श्री राम सुंदर कांड समिति द्वारा भव्य संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। आयोजन समिति के सदस्य और कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर 15 अप्रैल को आर्य वीर दल अखाड़ा में  सुन्दरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन रखा गया है । जिसमे  सैकड़ों की संख्या में धर्म प्रेमी बन्धु पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। आयोजन कमेटी के प्रमुख सदस्य भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद सिंह कालूड़ी ने कहा कि इस भव्य आयोजन को लेकर समस्त तैयारियां हो चुकी है।  इस कार्यक्रम में बालोतरा के प्रबुद्ध जनों के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ  ,विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल और समस्त सनातन धर्म सम्बंधित समाज सेवी संस्थाओं के साथ बालोतरा के धर्म प्रेमी बन्धु उपस्थित रहेंगे।आयोजन कमेटी के भरत गोयल,हेमंत वैष्णव ,कुशल ओझा ने जनता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारने का आग्रह किया है।