Posts

Showing posts from January, 2025

रोटरी क्लब ने किया हेलमेट का वितरण

बालोतरा रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा *सड़क सुरक्षा सप्ताह* के अंतर्गत बालोतरा में जरूरतमंद लोगों को हेलमेट वितरण कर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। बालोतरा रेलवे स्टेशन समीप यातायात पुलिस चौकी के सामने आयोजित कार्यक्रम में  ( यातायात ) गीता चौधरी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि आयकर अधिकारी शांतिचंद लोढ़ा ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के साथ ही जीवन में सुरक्षा नियमों को अनिवार्य बताया। आयोजित कार्यक्रम में यातायात विभाग के नेतृत्व में रोटरी क्लब द्वारा जरूरतमंद लोगों को हेलमेट वितरित किए। रोटरी इंटरनेशनल पूर्व सह प्रांत पाल ओम बांठिया ने *सड़क सुरक्षा के साथ, स्वयं की सुरक्षा* के अभियान को महत्वपूर्ण बताते हुए यातायात नियमों के पालन करने से नागरिकों की सुरक्षा की जानकारी दी एवं यातायात विभाग के कार्यों में सहयोग करने का जनता से, अपनी स्वयं एवं परिवार की सुरक्षा के लिए उपयोगी कार्य बताया। बालोतरा रोटरी क्लब अध्यक्ष अशोक सुराणा ने हेलमेट वितरण के संदर्भ में एवं समय-समय में किए गए कार्यों की जानकारी के साथ अतिथियो का स्वागत किया। सचिव संजय सिंघवी ने आभार व्यक्त करते हुए बालोतर...