समाजसेवी ओम बांठिया हुए सम्मानित
महावीर इंटरनेशनल अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया का मुस्लिम समाज द्वारा ईद मिलादुन्नबी के समारोह में कौमी एकता एवं सर्व धर्म मैत्री सद्भावना के लिए सतत् योगदान हेतु साफा पहनकर सम्मान किया गया। हाजी अकबर जी लूनीवाला मेमोरियल ट्रस्ट बालोतरा द्वारा ईद मिलाद उन नबी के अवसर पर गवर्नमेंट नाहटा हॉस्पिटल बालोतरा में मरीजो के बैठने के लिए कुर्सियां भेंट की गई । इस अवसर पर माननीय अतिथि। पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी, बालोतरा अतिरिक्त जिला कलेक्टर नानू राम सैनी , राजकीय नाहटा चिकित्सालय प्रभारी डॉ राणुलाल खत्री ,डॉ कमल मुंदडा, चेलाराम जी चौधरी उपाधयक्ष बी ई सी टी पी ट्रस्ट ,ने सेवा कार्यों की सराहना की। ट्रस्ट अध्यक्ष हाजी इस्माइल जी एवं मेनेजिंग ट्रस्टी गनी मोहम्मद , सफ़ी मोहम्मद ,निसार अहमद ,गुलाब नबी , जहान आलम ,नसरुद्दीन सुमारो उपस्थित रहे । कार्यक्रम का मंच संचालन समाजसेवी ओम जी बठिया द्वारा किया गया । कार्यक्रम में एडीएम साहब व पूर्व मंत्री अमराराम जी चौधरी ने लुनिवाला अकबर जी मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग को सराहनीय कार्य बताया।